बैठक में लिया फैसला, मेडल लाने वालों को सम्मानित करेगा ब्राह्मण समाज
हिसार | जिला ब्राह्मण सभा हिसार की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में प्रधान डॉ. दयानंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में 22 अप्रैल को भगवान परशुराम अवतरण दिवस मनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का जो भी खिलाड़ी पदक लाता है तो उसे सम्मानित किया जाएगा। समारोह 22 अप्रैल को ब्राह्मण धर्मशाला हिसार में होगा। कार्यक्रम में उद्योगपति देवेंद्र शर्मा बाड्या वाले मुख्य अतिथि होंगे।