पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मशाल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने किया ऐलान, अब इनहांसमेंट खत्म करवाकर दम लेंगी

मशाल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने किया ऐलान, अब इनहांसमेंट खत्म करवाकर दम लेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनहांसमेंट के विरोध में शनिवार को सेक्टरों से महिलाएं सड़कों पर निकलीं। पुरुषों के साथ मिलकर उन्होंने प्रदर्शन किया। इनहांसमेंट के विरोध में उन्होंने मशाल जुलूस निकाला। सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट टू में घूमकर उन्होंने ऐलान किया कि अब वे इनहांसमेंट खत्म करवाकर ही दम लेंगी। चाहे उन्हें कितना बड़ा आंदोलन करना पड़े। प्रदर्शन का नेतृत्व आरडब्लूए प्रधान प्रधान जितेंद्र श्योराण व दलबीर किरमारा ने किया।

सेक्टरवासी बोले 17 को करेंगे डाबड़ा चौक तक जाम

प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि 17 अप्रैल को हुडा ऑफिस से लेकर डाबड़ा चौक तक काले झंडे लेकर जुलूस निकाला जाएगा। हुडा कार्यालय से लेकर डाबड़ा चौक जाम किया जाएगा। इसके अलावा हर घर पर काले झंडे लगाकर सरकार का इनहांसमेंट का काला कानून को खत्म करने की मांग की जाएगी। इस दिन को सेक्टरवासी काला दिवस के रूप में मनाएंगे।

इनहांसमेंट को लेकर आक्रोश
कमेटी ने मांगी एस्टेट ऑफिस से कैलकुलेशन रिपोर्ट
उधर एचएसवीपी यानी हुडा अधिकारियों द्वारा बनाई गई छह सदस्यीय कमेटी ने इस्टेट ऑफिस से कैलकुलेशन, एरिया व केस संबंधित डिटेल मांगी। इस्टेट ऑफिस से कुछ सेक्टरों की रिपोर्ट कमेटी के पास पहुंच चुकी है। बाकी सेक्टरों की रिपोर्ट सोमवार को पहुंच जाएगी। हुडा अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद कमेटी इस पर फिर से क्रॉस चेक करेगी इसके बाद कमेटी निर्णय लेगी। यहां यह बता दें कि ईओ सुमित कुमार ने सेक्टरवासियों से इनहांसमेंट को सेक्टरवासियों के मांगे गए सवालों के जवाब देने बारे कमेटी का गठन किया था। इसके लिए उन्होंने 25 दिन का समय मांगा था।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में त्रिलोक बसंल, कुलदीप वत्स, प्रवीण जैन, अमरलाल बूरा, रामनिवास आदमपुरिया, राकेश आर्य, कर्नल चत्तर सिंह गोयत, बलंवत बूरा, डॉ. बलबीर डांडी, सूबे सिंह लाठर, नरेन्द्र पिलानिया, सुभाष जैन, सुभाष सैनी, वासुदेव शर्मा, कुलबीर दूहन, सुजान सिंह बेनीवाल, कर्नल चन्द्र रेड्डू, राजीव मौजूद रहे।

सेक्टर 16-17 के लोगों ने सड़क पर मशाल जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
महिलाओं ने नेतृत्व में इनहांसमेंट के विरोध में सड़कों पर उतरे सेक्टरवासी, सेक्टर 16-17 में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते लोग।

खबरें और भी हैं...