पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पेयजल संकट को लेकर उमेद विहार कॉलोनी की महिलाओं ने लगाया जाम

पेयजल संकट को लेकर उमेद विहार कॉलोनी की महिलाओं ने लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमरी रोड पर उमेद विहार कॉलोनी में पानी संकट को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि वे एक महीने पानी की समस्या झेल रही हैं अधिकारियों को बार बार कहने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा। लगभग 15 मिनट तक लोग सड़क पर डटे रहे। इससे कैमरी रोड पर दोनों और वाहनों का लम्बा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

इस कॉलोनी में पिछले एक माह से पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया। लोगों का कहना है कि इसके लिए कई बार स्थानीय विधायक के सामने भी समस्या रखी है। कॉलोनी के राममेहर, सुनील, माया, प्रेमवती तथा अन्य लोगों ने बताया कि अधिकारी पानी के पाइप उंचे होने की बात कहकर टालमटोल कर रहे हैं। जबकि पहले पानी नियमित आता था। लोग इस बात से खफा है कि उनके लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं है। साथ ही कोई अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुन रहा। उमेद विहार कॉलोनी की आबादी काफी होने के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी परवाह नहीं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने उनकी पानी की समस्या का समाधान नहीं किया तो इस बार व्यापक आंदोलन छेड़ देंगे।

उल्लेखनीय है कि नहरबंदी के कारण पूरे शहर में पानी का संकट बना हुआ है। शहर में ज्यादातर हिस्से में हालात तो अत्यंत दयनीय है। सेक्टर 9-11 में भी एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है। सातरोड में भी पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। ऋषि नगर में भी शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। उधर अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करेंगे।

खबरें और भी हैं...