सत्यपाल अग्रवाल कॉलोनी आरडब्लूए के प्रधान और डॉ. सुदर्शन बने महामंत्री
हिसार | सत्यपाल अग्रवाल को अग्रवाल कॉलोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का प्रधान चुना गया है। उनका चयन पवन जिंदल की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूए की बैठक में हुआ। इसके अलावा बैठक में डॉ. सुदर्शन लाल सोनी को महासचिव व रतन बंसल खेड़ा वाले को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि अग्रवाल कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन एकजुट होकर काम करेगी। अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों व कॉलोनीवासियों से विचार विमर्श कर कॉलोनी के विकास के लिए जल्द ही कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में सुनील गोयल, नरेंद्र गर्ग, अनिल भाटी, कपिल मित्तल, सुशील शर्मा, सौरभ गोयल, मनोज गर्ग, लोकेश सिंगल, अनिल सिंगल मौजूद रहे।