तीन दिन से नहीं मिला पानी, अधिकारियों ने दिनभर दिया आश्वासन, शाम को फोन बंद
वार्ड-10 में सूर्य नगर व शिव नगर में 10 हजार से अधिक जनसंख्या पिछले तीन दिन से पेयजल सप्लाई के इंतजार में है। हालात ये है कि अब लोगों ने शिकायतें करने शुरू की तो अधिकारी चुपी साधने लगे है।
वार्ड पार्षद अजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन से उनके वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हुई। लोगों ने शिकायत की तो अधिकारियों को सुबह फोन करने लगा। अधिकारी थोड़ी देर में पानी छुड़वाने का आश्वासन देते रहे। सायं को एक्सइएन से लेकर जेई तक फोन बंद कर गए। न वार्ड में सीवरेज व्यवस्था सुधार रहे है अब तो हालात ये बन गए है कि जनता पानी को भी तरस रहीं है। पार्षद ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सब एकजुट आगामी कदम के लिए विचार विमर्श कर फैसला लेगी।
शिकायत के बाद भी सीवेरज ओवरफ्लो से नहीं मिली राहत
प्रीति नगर में तीन दिन में भी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या का समाधान नहीं कर पाई। क्षेत्रवासियों की माने तो एक्सइएन तक मौके का निरीक्षण कर चुके है लेकिन अभी तक सीवरेज जाम की स्थिति से निजात नहीं मिली है। विश्वनाथ ने बताया कि सोमवार को स्वयं एक्सइएन उनके क्षेत्र में आए लेकिन सायं को सीवर से गंदापानी सड़क पर निकल रहा था। गंदा पानी सड़क पर आने से आवाजाही में भी परेशानी का सबब बना हुआ था।
घोड़ा फार्म रोड किया जाम
पिछले करीब तीन माह से नगर निगम प्रशासन मलिक चौक से घोड़ा फार्म रोड की तरफ वाले मार्ग पर लीकेज की समस्या से निजात पाने में जुटा हुआ है। आसपास के लोगों की माने तो स्ट्रॉम लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी जमीन में रस रहा है। ऐसे में आसपास की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। ऐसे में समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी सड़क खोद डाली है।
मलिक चौक से घोड़ाफार्म रोड में लीकेज समस्या के समाधान के लिए खोदी गई सड़क।
प्रीति नगर में सीवर ओवरफ्लो।