पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी 19 को देंगे यूनिट स्तरीय धरना

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी 19 को देंगे यूनिट स्तरीय धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की हिसार यूनिट नंबर 2 की कार्यकारिणी की मीटिंग सर्कल कार्यालय राजगढ़ रोड रेस्ट हाउस में यूनिट प्रधान राजकुमार भानखड़ की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन यूनिट प्रैस सचिव अशोक सैनी ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया की हरियाणा सरकार व बिजली निगम प्रशासन बिजली निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।

बिजली निगमों को प्रयोगशाला बना दिया गया जिससे बिजली आम जनमानस की पहुंच से बाहर हो रही है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, वेतन भत्ते जनवरी 2016 से लागू करने, बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने आदि मांगों को लेकर 19 अप्रैल को यूनिट स्तरीय धरना/प्रदर्शन करते हुए कार्यकारी अभियन्ता के माध्यम से सरकार को मांगपत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...