दिन में पारा 40 डिग्री पार, शाम को हल्की बूंदाबांदी
हिसार| शहर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोमवार को दिनभर तेज धूप खिलीं वहीं शाम होते-हाेते बादल छा गए और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री पहुंच गया तो न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया।दरअसल मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बादल रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं मगर अभी तक तेज आंधी या बारिश की घोषणा नहीं की गई है। मगर सोमवार देर सायं अचानक से मौसम ने करवट ली, तेज धूल भरी आंधी ने सड़कों पर लोगों को तो परेशान किया। मौसम विभाग की मानें तो 18 अप्रैल तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।