पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • घोड़ा फार्म रोड फाटक पर आरओबी या आरयूबी की मांग

घोड़ा फार्म रोड फाटक पर आरओबी या आरयूबी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोड़ा फार्म रोड स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी या आरयूबी बनाने की मांग को लेकर 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्रवासियों की बैठक नरवाल कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एकता संगठन का गठन और पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

इसमें वीरेंद्र नरवाल को प्रधान, गगन शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, टोनी लोहान उपप्रधान, अनूप बिश्नोई मुख्य महासचिव, भूप जांगड़ा महासचिव, आशीष जोशी, विजयपाल व सुमेर शर्मा सचिव, महाबीर साहू संगठन सचिव बनाए गए। प्रधान वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि घोड़ा फार्म रोड स्थित फाटक नंबर 95 क्षेत्र की कई काॅलोनियों को जोड़ने का काम करती है। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना होता है। फाटक के पास काफी स्कूल व कॉलेज भी है, जिसके चलते यहां छोटे-छोटे बच्चों व युवाओं का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू होने से ट्रेनों की गति काफी अधिक होगी। इसके चलते यहां हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...