पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सिरसा में हुए सड़क हादसे में युवक युवती घायल, हिसार में भर्ती

सिरसा में हुए सड़क हादसे में युवक-युवती घायल, हिसार में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सिरसा के गांव खैरेकां के पास हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशी लाल का नाती विश्वास चौधरी और दिल्ली की एक युवती घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से सिरसा आई थी। लिफ्ट लेकर विश्वास की कार में सवार हुई थी। इस दौरान कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिस वजह से दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से विश्वास को जिंदल अस्पताल और युवती को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...