हेयर सैलून में युवक के मुंह पर चाकू से हमला कर किया घायल
हिसार| युवक के मुंह पर चाकू से हमला करके घायल करने वाले युवकों के खिलाफ पीएलए चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रजत ने बताया कि वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ एक हेयर सैलून पर गया था। वहां पर सन्नी उर्फ करण और अक्षय उर्फ जानू पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि सन्नी ने उसे देखकर कहासुनी करनी शुरू कर दी। वह मारपीट करने लगा। फिर उसे पकड़कर चाकू से वार कर दिया, जोकि चेहरे पर लगा। जब दोस्त कुलदीप बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट करके आरोपी फरार हो गए। दोनों घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल हुए।