पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मुकदमे रद्द करने की मांग पर निगम कर्मचारी 28 को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

मुकदमे रद्द करने की मांग पर निगम कर्मचारी 28 को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| नगर पालिका कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि 2 अप्रैल को प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए वे उन मुकदमों को सरकार रद्द करे। इस मांग को लेकर 28 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में डीसी के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी एसोसिएशन की यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। इसमें यूनियन के सचिव जिले सिंह, पवन, बिशन, राजेश सहित कई पदाधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था बंद नहीं करेंगे। सफाई जारी रहेगी। बैठक में यह फैसला लेते हुए आगामी रणनीति के लिए स्टेट बॉडी से राय मांगी है। प्रधान प्रवीन कुमार ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को पत्र भेजा है। उनके अनुसार जो भी आगामी रणनीति तय होगी, कार्य किया जाएगा। प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि फिलहाल शहर में सफाई व्यवस्था जारी रहेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...