पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्रेम नगर में 250 फीट पाइपलाइन के लिए तोड़ी दुरुस्त सीसी की सड़क

प्रेम नगर में 250 फीट पाइपलाइन के लिए तोड़ी दुरुस्त सीसी की सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई व दुरुस्त सड़कों को तोड़ने का जनस्वास्थ्य विभाग का सिलसिला जारी है। 3.61 कराेड़ की जिस सड़क का काम भी अभी कंप्लीट नहीं हुआ कि वहां पेयजल लाइन बिछाकर के लिए इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पानी की जो लाइन बिछा रही है, उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे है। क्योंकि जहां बिजली के खंभे लगे हैं, उनकी जड़ में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। उधर बुधवार काे प्रेम नगर में करीब 250 फुट की पाइपलाइन बिछाने के लिए दुरुस्त सीसी की सड़क तोड़ दी है। वह भी कटर से काटने की बजाए सड़क का 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उखाड़ दिया है। ऐसे में शहर में दुरुस्त व नई सड़कों को तोड़ने का खेल जारी है।

कई सालों से उठा रहे मांग

प्रेम नगर वासी विनोद, नरेंद्र, राजन कई लोगों ने बताया 3-4 साल से यहां पानी सप्लाई की लाइन में दिक्कत थी। सप्लाई लाइन में एक बैंड लगाया हुआ था जिसके कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। ऐसे में करीब 250 फुट लंबी पेयजल सप्लाई लाइन डाली गई है। इसलिए सड़क तोड़ी है।

पाइपलाइन के नाम पर सरकारी संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान

शहर में वार्ड-4, वार्ड-2, वार्ड-20 में दुरुस्त व नई सड़कों को पेयजल व सीवरेज सप्लाई लाइन बिछाने के नाम पर तोड़ा जा रहा है। जब ये प्रपोजल बने उस समय अधिकारी मूक दर्शक बने रहे। पार्षद रेखा सैनी की मानें तो करीब 24 लाख की लागत से उनके वार्ड में बनने वाली सड़क के निर्माण से पहले जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज समस्या के बारे में बताया हुआ था। लेकिन समाधान नहीं हो पाया। वहीं निगम के पास ही अब दुरुस्त सड़कें टूटनी शुरू हो गई है।

प्रेम नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ दी दुरुस्त सीसी की सड़क।

दस्तावेज देखकर बताएंगे

प्रेम नगर में पेयजल लाइन बिछाने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग ने एनओसी ली या नहीं इस बारे में दस्तावेज देखकर बता सकते हैं। दुरुस्त सड़क तोड़ी है तो मौका देखा जाएगा। प्रवीन कुमार, एमई, नगर निगम हिसार।

खबरें और भी हैं...