पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सक्षम युवा भर्ती करने का लक्ष्य 7000, भर्ती किए सिर्फ 800

सक्षम युवा भर्ती करने का लक्ष्य 7000, भर्ती किए सिर्फ 800

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सक्षम युवा योजना के तहत जिले के 7000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था, मगर अभी तक विभाग 800 युवाओं को काम दे रहा है। सरकारी विभागों व निगमों में सक्षम युवाओं काे लगाने के बाद अब युवाओं की डिमांड भी कम हो गई है ऐसे में प्रशासन प्राइवेट सेक्टर में बड़ी तादात में युवाओं को काम दिलाने की रणनीति बनाने में जुट गया है। इसके लिए डीसी अशोक कुमार मीणा जल्द ही प्राइवेट संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे, जिसमें वह प्राइवेट संस्थानों में रिक्त पदों को सक्षम युवाओं के माध्यम से भरवाने का कार्य करेंगे। इससे प्राइवेट संस्थानों व प्रशासन के दो फायदे होंगे, पहले तो प्राइवेट संस्थानों को सस्ती मेन पॉवर मिलेगी इसके साथ ही सक्षम योजना के लक्ष्य को अचीव किया जा सकेगा। अभी तक सर्वाधिक पुलिस विभाग में सक्षम युवाओं को काम मिला है।

यह है सक्षम योजना : प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी सक्षम युवा योजना की शुरुआत नवंबर 2017 में की थी। योजना के तहत राज्य के बेरोजगार ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 9,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। वही पंजीकरण होने के बाद काम न मिलने की दशा में 3000 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारकों को भी इस योजना में जोड़ा गया है।

इन विभागों में कर रहे काम : सक्षम युवाओं को एसपी कार्यालय, नगर निगम, अर्बन लोकल बॉडी, रेलवे पुलिस, राजकोष विभाग, डीसी कार्यालय में रोजगार मुहैया कराया गया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को एक प्रमाण पत्र के साथ कुशल बनाना है यानि इंटर्नशिप करने का मौका देकर उन्हें पैरों पर खड़ा करना है ताकि वह भविष्य में रोजगार कमा सकें।

खबरें और भी हैं...