पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गलत काम करेगा, वह जेल जाएगा, चाहे फिर वह मनोहरलाल ही क्यों न हो: सीएम

गलत काम करेगा, वह जेल जाएगा, चाहे फिर वह मनोहरलाल ही क्यों न हो: सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार के रोड शो में सीएम के तेवर आक्रामक दिखे। सीएम मनोहरलाल ने हिसार पहुंचते ही सबसे पहले देवी भवन मंदिर में पूजा अर्चना फिर शहर में और अंत में पुरानी सब्जी मंडी चौक पर लोगों को संबोधित किया। यहां सीएम खट्‌टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साध दिया। कहा, सरकार आने के बाद एक सलाखों के पीछे गया अब दूसरा की बारी है। जो भी गलत काम करेगा उसका पता जेल होगा, चाहे फिर वह मनोहरलाल ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं जब आपने कुछ किया नहीं है तो आइये मैदान में, जांच हो जाने दो, सच का सच, झूठ का झूठ सामने आ जाएगा। मैं पूर्व सीएम हुडा की इनक्वायरी कराता हूं तो कहते हैं कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई करती है। इसके साथ ही सीएम ने विपक्षी दलों के समक्ष ताल ठोकते हुए कहा कि हमारी सरकार ईमानदारों की सरकार है, कोई भ्रष्टाचार का एक मामला तो निकाल के दिखाए।

रोड शो में लोगों का अभिवादन लेते समय मालाएं लपकते सीएम मनोहर लाल।

विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा : सीएम ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश की 90 विधानसभाओं में विकास को धनराशि जारी की है। अब जब मुद्दा नहीं है तो विपक्षी एसवाईएल के नाम पर जेल भरो आंदोलन चलाते हैं, उन्हें डर है कि कहीं भाजपा सरकार एसवाईएल के मुद्दे को न भुना ले, क्योंकि जल्द ही कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगा। विपक्षी कहते हैं कि सीएम को रोड शो की क्या जरूरत है, इस पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि रोड शो न करें तो तुम्हारे लिए खुला मैदान छोड़ दें।

हमारे पास नहीं था लूट खसूट का अनुभव : सीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तब विपक्षी कहते थे कि इस सरकार के पास अनुभव नहीं है, हमारे पास लूट खसूट, डकैती का अनुभव नहीं था मगर हमारे पास 40 वर्षों की सेवा का अनुभव था। पिछली सरकारों ने मैं, मेरा घर, मेरा कुनबा व चिर परिचितों का ही विकास किया। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसी ने मुझे कहा कि भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं की, तो मैंने उनसे कहा कि पूर्व सीएम हुडा खुद स्वामीनाथन समिति के चेयरमैन थे, कांग्रेस 2010 से 14 तक रही फिर भी उन्होंने इसको लागू नहीं किया।

खबरें और भी हैं...