पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि पैमाइश के लिए शुरू होगा ई-पैमाइश एप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा

प्रदेश में भूमि पैमाइश के कार्य को पारदर्शी व तीव्र बनाने के लिए ई-पैमाइश एप शुरू होगी। ई-पैमाइश एप को एक जून तक हिसार में शुरू किया किया जाएगा, फिलहाल परीक्षण चल रहा है। नई टोटल सर्वे मशीन व ई-पैमाइश एप के शुरू होने से लोगों को अब भूमि की पैमाइश के लिए लंबे इंतजार और कई तरह के खर्च से मुक्ति मिलेगी। लगभग सात लाख रुपए की नई टोटल सर्वे मशीन से भूमि की तेज गति से मार्किंग व पैमाइश की जा सकती है। ई-पैमाइश एप किसी भी मोबाइल पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि की पैमाइश हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन होते ही उसे पंजीकरण संख्या मिल जाएगी और उसी समय उसे मोबाइल पर यह संदेश मिलेगा कि वरिष्ठता के आधार पर उसकी भूमि पैमाइश किस तारीख को किस टीम द्वारा की जाएगी। यह प्रणाली पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्य करेगी और इससे किसी सिफारिशी व्यक्ति की पैमाइश पहले करने की आशंकाएं भी खत्म हो जाएंगी। आवेदक को पैमाइश का दिन-समय पूछने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उसे समयबद्ध व त्वरित सेवा मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...