पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 75 लाख के पेस्टीसाइड हिसार से ले जा रहे थे एमपी, सेल टैक्स ने अधूरे ई वे बिल पर पकड़े

75 लाख के पेस्टीसाइड हिसार से ले जा रहे थे एमपी, सेल टैक्स ने अधूरे ई वे बिल पर पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में पेस्टीसाइड के क्षेत्र में बड़ा व्यापार करने वाली एक निज कंपनी पर हिसार के सेल टैक्स विभाग ने जीएसटी के तहत रोड साइड चैकिंग में 27 लाख रुपये की टैक्स पेनल्टी लगाई है। इस कार्रवाई को रोड साइड चेकिंग में प्रदेश में सबसे बड़ा माना जा रहा है। अभी तक बहादुरगढ़ में इससे पहले करीब 25 लाख रुपये की टैक्स पेनल्टी लग चुकी है।

दरअसल हिसार से एक बड़ी पेस्टीसाइड कंपनी का 75 लाख रुपये कीमत का पेस्टीसाइड मध्यप्रदेश ट्रक में जा रहा था। केंट के समीप डीईटीसी समीर यादव के नेतृत्व में ईटीओ महाबीर गोदारा व उनके साथ इंस्पेक्टर विक्रम सिंह व राजेश धमीजा रूटीन रोड साइड चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने ट्रक को रुकवाकर ई वे बिल चैक किया, ऑनलाइन चैकिंग करने पर मालूम हुआ कि ट्रक चालक के पास ई वे बिल का फार्म ए तो है मगर जो फार्म ट्रांसपोर्टर द्वारा भरा जाता है यानि फार्म बी नहीं है। ऐसे में कागजों को अधूरा मानते हुए गाड़ी को सामान के साथ अधिकारी अपने साथ ले आए। यह गाड़ी 6 से 7 दिनों तक बिक्री कर विभाग के पास ही खड़ी रही। डीईटीसी ने बताया कि ई वे बिल बनाते समय दो फार्म भरने होते हैं, कई बार ट्रांसपोर्टर वाला पार्ट कंपनी ही भर देती है। अधिकारियों को गाड़ी में ई वे बिल के कागज अधूरे मिले थे इस कारण 27 लाख रुपये की टैक्स पेनल्टी लगाई है।

यह हुई कार्रवाई

इस मामले में पेस्टीसाइड पर जीएसटी के अनुसार 18 प्रतिशत का टैक्स बनता है, इस आधार पर 13 लाख रुपये व बतौर पेनल्टी 13 लाख से कुछ अधिक धनराशि लगाई गई। 7 दिन तक बिक्री कर विभाग के पास यह गाड़ी खड़ी रही शुक्रवार को दोपहर कंपनी ने 27 लाख रुपये ऑनलाइन पेमेंट के जरिए हिसार के सेल टैक्स विभाग में जमा कराया तब जाकर गाड़ी को छोड़ा गया।

खबरें और भी हैं...