हिसार | शिवांगी पाठक ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर इतिहास रचा है। इसके साथ वह देश की सबसे युवा महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई है। हिसार में जन्मी शिवांगी का कहना है कि यह उनका बचपन सपना है। शिवांगी ने यह कारनामा सेवन समिट ट्रैक में हिस्सा लेने के एवरेस्ट (29,000 फुट) पर सफल चढ़ाई से कर दिखाया। शिवांगी ने दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा से प्रेरित है। हिसार के ग्लोबल स्पेश में रहने वाली शिवांगी के पिता राजेश पाठक बिजनेसमैन हैं। मां आरती गृहिणी हैं।