पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भगाना संघर्ष समिति ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

भगाना संघर्ष समिति ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भगाना कांड संघर्ष समिति के छह वर्ष पूरे होने पर ग्रामीणों व संगठनों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। वहां से डीसी आवास तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए वापस धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान प्रोग्रेसिव स्टूडेंट फ्रंट, माता सावित्री बाई फूले ट्रस्ट, पंचग्रामी सभा सहित अन्य जन संगठनों के पदाधिकारी व भगाना पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। सरकार से पुनर्वास की मांग करते हुए पिछड़े वर्ग के उत्थान की मांग की। इस अवसर पर संदीप भुक्कल, बलजीत, रामनिवास, राम प्रसाद, भूप सिंह, विनोद, रामनिवास, रमेश भुक्कल, अभेराम पाबड़ा, इंद्र सिंह इत्यादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...