मटका रेस में सुनीता ने मारी बाजी
महावीर कॉलोनी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित चम्मच दौड़ में भाग लेतीं युवतियां।
हिसार | महावीर कॉलोनी स्थित युवा केंद्र के तत्वावधान में और स्टडी मैट्रिक्स कौशल विकास केंद्र के सहयोग से गलियारा कार्यक्रम किया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों की विभिन्न आयुवर्ग के बीच खेल मुकाबले कराए गए। महिलाओं की मटका रेस, नींबू रेस, रस्साकशी सहित कई अन्य रोचक मुकाबले हुए। जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य के लिए खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी है।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
मटका रेस में सुनीता सलोदिया ने पहला, सुनीता जांगड़ा ने दूसरा तथा रेणु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी मुकाबले में महाबीर कॉलोनी की महिलाएं विजेता रही। लड़कियों की रेस में खुशी, दिव्या व वंदना क्रमश विजेता रही। जबकि नींबू रेस में सुनीता सुलोदिया पहले व रेणु दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की रेस में निशांत ने पहला, योगेश शर्मा ने दूसरा तथा साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं की दौड़ में कृष्णा प्रथम, सुशीला द्वितीय तथा सुमन तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर सुनील कुमार, सोनू, सुखवीर तथा क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य आदि मौजूद थे।