पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • विश्वास और प्रेम नहीं होगा तो ईश्वर के दर्शन नहीं होंगे : अरविंद महाराज

विश्वास और प्रेम नहीं होगा तो ईश्वर के दर्शन नहीं होंगे : अरविंद महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीवन में जब तक विश्वास और प्रेम नहीं होगा तब तक ईश्वर के दर्शन नहीं हो सकता। इसलिए अगर भगवान के दर्शन को पाना है तो अापस में प्रेम, विश्वास व दूसरे के प्रति नम्रता जरूरी है। उक्त उद्गार राष्ट्र संत मुरारी बापू के कृपापात्र संत अरविंद महाराज प्रयाग इलाहाबाद वाले ने पटेल नगर स्थित शिव पार्क में श्री राम कथा के प्रथम दिन व्यक्त किए। कथा से पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, प्राचार्य एचआर शर्मा, नगर पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, लक्ष्मी नारायण गुर्जर ने दीप प्रज्जवलित किया। अरविंद महाराज ने भगवान शिव चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव विश्वास है और मां पार्वती श्रद्धा हैं। उस व्यक्ति का जीवन संपूर्ण है जिसमें विचार और कर्म दोनों हों क्योंकि अकेला कर्म हो तो व्यक्ति का राक्षसी कर्म हो जाता है और अकेला विचार व्यक्ति को आलसी बना देता है और जब कोई वस्तु परिश्रम से प्राप्त होती है तो उसका मूल्य हमारे जीवन में काफी महत्व वाला होता है। कार्यक्रम में महिपाल मुंजाल, राम कामरा, विजय शर्मा, संतोष शास्त्री, महेंद्र ठकराल, गोबिंद मधु, सतपाल मधु, अशोक सिंधवानी, बृज भूषण तनेजा, आत्म प्रकाश, दर्शन नारंग, गुलशन पाहवा, श्याम सुंदर, तारा शर्मा, वासुदेव गेरा, सुनीता गंगवानी व मनीषा कथूरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...