हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों पर होती हैं बजरंग बली की कृपा : जोशी
श्री हनुमान चालीसा की शक्तिशाली चौपाइयों से युक्त हनुमान चालीसा पाठ चमत्कारी व लाभकारी है। हम नित्य पूरी श्रद्धाभाव से इसका पाठ करते हैं तो हमारा जीवन सुखमयी व कष्ट रहित हो जाएगा। इसका पाठ करने वाला इनकी ऊर्जा व कृपा का पात्र होता है। उक्त उद्गार पवन कुमार जोशी ने अग्रसेन भवन में व्यक्त किए। चौधरीवास धाम भक्त मंडल द्वारा विशाल संगीतमय सुंदर कांड पाठ व भव्य रात्रि जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के बीच व्यक्त किए।
पवन जोशी ने बालाजी हनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि यह कितनी शक्तिशाली व लाभ देने वाली होती है। इसके अलावा दोपहर बाद श्रद्धालुओं द्वारा नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से एक ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। ध्वज यात्रा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल व नर निगम मेयर द्वारा झंडी दिखाकर उत्सव स्थल के लिए रवाना किया। धाम के मुख्य पुजारी सोनू जोशी व मोनू जोशी द्वारा संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर धाम के मुख्य पुजारी भाई सोनू जोशी, भाई मोनू जोशी के अलावा संजय डालमिया, राधेश्याम सैनी, तनुज ग्रोवर, नरेश कुमार, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।
श्री पंचमुखी धाम चौधरीवास की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालु ध्वज लेकर चलते हुए।