पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अणुव्रत समिति का रक्तदान शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अणुव्रत समिति और महात्मा गांधी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तोशाम रोड स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में सुबह नौ बजे से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रवण के 57 वें जन्मदिवस पर लगाए जा रहे इस शिविर में महाराज अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की टीम अपनी सेवाएं देंगी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में बतौर मुख्यातिथि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ गोपाल सिंगल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रमेश बिश्नोई व डॉ महेंद्र सिंह करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवीय रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान से ही हम किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवनदान कर सकते है।

खबरें और भी हैं...