पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेवानिवृत्त सैनिकों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बहबलपुर स्थित सुप्रीम पब्लिक स्कूल में आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के कई पूर्व अधिकारियों की अगवाई में जिले भर से शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक परिषद के संगठन मंत्री विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि मुख्य वक्ता बिग्रेडियर राज बहादुर शर्मा थे। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता जींद विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति मेजर जनरल डा. रणदीप सिंह ने की। सुप्रीम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन जितेन्द्र चहल व निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि आजाद सिंह फौज के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सैनिकों को समाज चल रही कुरीतियों को समाप्त करने के लिए योगदान देना चाहिए। इस दौरान सुप्रीम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनोद पूनियां व ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...