पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भगवान परशुराम जनसेवा समिति की शोभा यात्रा आज शहर में धूमधाम से निकलेगी

भगवान परशुराम जनसेवा समिति की शोभा यात्रा आज शहर में धूमधाम से निकलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भगवान परशुराम जनसेवा समिति की ओर से रविवार 15 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा तथा संरक्षक एच के शर्मा ने कहा कि सभी बिरादरियों के युवा साथी इस यात्रा में एकता और समरसता की मिसाल बनेगी। योगेंद्र शर्मा व एच के शर्मा ने कहा कि 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा निकाली जा रही है। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के लिए जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की 36 बिरादरी के लोग इसमें अपनी पुण्य भागीदारी निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...