मशाल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं
हिसार | इनहांसमेंट के विरोध में शनिवार को सेक्टरों से महिलाएं सड़कों पर निकलीं। पुरुषों के साथ मिलकर उन्होंने प्रदर्शन किया। इनहांसमेंट के विरोध में उन्होंने मशाल जुलूस निकाला। सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट टू में घूमकर उन्होंने ऐलान किया कि अब वे इनहांसमेंट खत्म करवाकर ही दम लेंगी। चाहे उन्हें कितना बड़ा आंदोलन करना पड़े। प्रदर्शन का नेतृत्व आरडब्लूए प्रधान प्रधान जितेंद्र श्योराण व दलबीर किरमारा ने किया। प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि 17 अप्रैल को हुडा ऑफिस से लेकर डाबड़ा चौक तक काले झंडे लेकर जुलूस निकाला जाएगा। विस्तृत पेज 4 पर