पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | दिल्ली बाइपास पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण करके शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान लेकर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सातरोड खास निवासी अशोक कुमार मजदूरी का काम करता था। शनिवार सुबह वह दिल्ली बाइपास पर पॉवर हाउस की तरफ से सड़क किनारे किनारे खेतों की ओर जा रहा था। उस दौरान गुरुग्राम से हिसार आ रही रोडवेज की बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया।

खबरें और भी हैं...