एशियन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जापानी टेक्नोलॉजी समझेंगे पूजा व सोमदत्त
हिसार | एशियन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों को चयन जापान जाने के लिए हुआ है। जापान गए प्रदेश भर से चयनित 6 विद्यार्थियों में हिसार के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालसमंद की 11वीं कक्षा की पूजा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास में 11वीं के छात्र ओमदत्त शामिल हैं। 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर दोनों ने प्रोग्राम के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। प्रोग्राम का मकसद बच्चों को नई तकनीक और रिसर्च से रूबरू करवाते हुए उनके एक्सपोजर को बढ़ाना है। ये सभी विद्यार्थी एक सप्ताह तक जापान में रहेंगे।
पहले घर का काम फिर पढ़ाई, ओर अब जापान
बास का रहने वाला सोमदत्त साधारण किसान परिवार से है । शिक्षक अजय सिंह ने बताया कि मां के देहांत के बाद सोमदत्त पर घर की जिम्मेदारी भी रहती है। बावजूद इसके वो पढ़ाई में होनहार है। उधर पूजा एक शिक्षित परिवार से संबंध रखती है। अनुशासन व पढ़ाई में वो स्कूल की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है। डीएसएस पूर्णिमा ने बताया कि ये बच्चे जब विदेश जाकर वापस आएंगे तो दूसरे बच्चों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे।
इन विद्यार्थियों का चयन
हिसार- पूजा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालसमंद आैर सोमदत्त, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास।
फरीदाबाद- आनंद कुमार, जीएम एसएसएस फरीदाबाद।
गुरुग्राम- ज्योति, तरुण और मानसी, राजकीय एम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुग्राम।
टूर में ये जानेंगे
विद्यार्थी साइंस व प्रौद्योगिकी में अनुभव सांझा करेंगे।
साइंस म्यूजियम का भ्रमण करेंगे।
रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण।
नोबल पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानेंगे।