पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • समानता का हक दिलाने में आंबेडकर की अहम भूमिका

समानता का हक दिलाने में आंबेडकर की अहम भूमिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता भारत र| डा. भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर संघर्ष समिति, हरियाणा के तत्वाधान में राजगढ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक अनूप धानक व उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल उपस्थित रहे। अम्बेडकर संघर्ष समिति, हरियाणा अध्यक्षीय मंडल के सदस्य जोगीराम खुंडिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि डा. अम्बेडकर ने महिलाओं सहित सभी को वोट का संवैधानिक अधिकार दिलवाने सहित कई अहम कार्य किए। लेकिन उन्होंने वो अविस्मरणीय कार्य किए जो दलितों के लिए नहीं अपितु सबके लिए थे। 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान सरकार द्वारा प्रदेशभर में जितने भी केस दर्ज किए है उनको वापिस ले। यदि ऐसा नहीं हुअा तो अम्बेडकर संघर्ष समिति आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन करेगा। इन्द्राज भारती ने कहा कि आज डा. भीम राव अम्बेडकर को लोग सिर्फ संविधान निर्माता और दलितों की आजादी के मसीहा के रूप में जानते हैं। उदयभान चौपड़ा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी सरकारी विभागों के बैकलॉग को जल्द पूरा करना चाहिए। जयपाल रंगा ने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर द्वारा उद्योग और कृषि के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सस्ती व प्रचुर मात्रा में बिजली की जरूरत की सिफारिशों लागू करवाया तथा बिजली विभाग, निगम और ग्रिड की स्थापना सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब की जीवनी का अध्ययन करना चाहिए और अमल करना चाहिए। इस अवसर पर गुरुचरण सिंह, मान सिंह चौहान, राजेश, प्रवीन वाल्मिकी, विक्रांत बांगड़ी, र| बडग़ुज्जर, सोनू, अमरदीप, कृष्णा दुग्गल, कैप्टन तुलाराम, शीशपाल चालिया, धूप सिंह, सियाराम, राजकुमार भानखड़, सुनील, कुलदीप, रणबीर, सुशील, महिपाल, राजेकुमार, मामन राम, सुदेश कुमार, राजेश महदीया आदि रहे।

बाबा साहेब ने की थी समान अधिकार की कल्पना : कृष्ण
हिसार| गांव सातरोड कलां में बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर की 127वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच प्रमोद कुमार ने की। मुख्य अतिथि जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि बाबा साहेब ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां सभी को समान अधिकार हों हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए ऐसे ही समाज का निर्माण करना है। सबका समान विकास हो, कोई भी वर्ग पीछे ना छूटे और सामाजिक सौहार्द के साथ हम इस देश की तरक्की को सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर रामनिवास, देवा पंचायत मैंबर, सत्यवान मास्टर, भीखू सिंह आदि रहे।

संविधान की खूबसूरती को फीका करने का किया जा रहा है प्रयास
हिसार| हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेमीनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान डॉ धर्म सिंह तथा साहित्यकार मधुसूदन पाटिल ने की, जबकि सेमीनार का उद्घाटन मास्टर रमेश खानक ने किया। ‘वर्तमान दौर में संविधान के समक्ष चुनौतियां‘ विषय पर केंद्रित इस सेमीनार में बतौर मुख्य वक्ता सीबी श्योराण और डॉ रमेश सिंधड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ बलजीत भ्याण, प्रो मोदीराम व डॉ सतीश कालड़ा ने भी अपने विचार रखे।

भगवान परशुराम जनसेवा समिति ने पुणे में मनाई आम्बेडकर जयंती
हिसार| भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने पुणे महाराष्ट्र में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई। जिला ब्राह्मण सभा हिसार के पूर्व अध्यक्ष दर्शन कौशिक के सानिध्य में पुणे के अरोरा टावर अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में अनिल कार्गो प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी व समिति के संरक्षक एम पी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे का अंबेडकर सेवा मित्र मंडल भी भाग लेने के लिए पहुंचा। मुख्य अतिथि एमपी शर्मा व योगेंद्र शर्मा ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसपा ने कुम्हार धर्मशाला में समारोह
हिसार| बहुजन समाज पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर की 127वीं जयंती देशव्यापी अभियान के तहत जिलास्तर पर शनिवार को स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में मनाई गई। समारोह में मुख्यअतिथि बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी बलराज सातरोड़िया,सतबीर छीम्पा पहुंचे वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली ने की।कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता के जीवन संघर्षो व राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के बखान से की गई। मुख्यअतिथि बसपा नेता नरेंद्र प्रजापती ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत भारत राष्ट्र एकसूत्र में बंधा हुआ है। जिसमें सबके लिए एक जैसा आर्थिक मॉडल,नियम और प्रक्रियाएं अपनाई गई है। लेकिन बीजेपी सरकार संविधान का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन कर रही है।संविधान के मुताबिक सरकारों का कोई धर्म नही होता। वहीं बीजेपी केवल एक धर्म के प्रचार-प्रसार में सरकारी धन और ताकत का दुरूपयोग कर रही है। प्रजापति ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आरएसएस के माध्यम से पुलिस,ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका को साम्प्रदायिक बना दिया है।

बाबा साहब के विचारों से मिलती है प्रेरणा : दत्त
हिसार| गांव खारिया में डॉ. भीमराव जयंती के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। गांव के सरपंच घासी राम ने बताया कि इस कार्यक्रम में हसला राज्य उपाध्यक्ष भगवान दत्त ने विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने बताया कि आज भी बाबा साहेब के विचार प्रासंगिक हैं। उनके विचारों से हमें हर प्रकार के अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। दत्त ने अपने वक्तव्य में बताया कि बाबा साहेब ने महात्मा फुले जैसे महान समाज सुधारकों के कार्य को आगे बढ़ाया व भारत में सामाजिक क्रांति को नई धार दी। बाबा साहेब समान नागरिक अधिकारों के लिए लड़ते रहे।

खबरें और भी हैं...