पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हसला ने की मुख्याध्यापक के पद को समाप्त करने की मांग

हसला ने की मुख्याध्यापक के पद को समाप्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणाा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को क्रांतिमान पार्क में संरक्षक नरेंद्र दुहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने, कक्षा 8 तक की शिक्षा में सुधार व बोर्ड लागू करने, सीबीएसई पैटर्न पर मुख्याध्यापक का पद समाप्त करने, स्कूलों को बिजली की हॉट लाईन से जोड़ने व सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने, बायोमीट्रिक हस्ताक्षर की आड़ में अध्यापकों का वेतन नहीं निकालने, गांव व कस्बों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने, प्राइवेट स्कूलों द्वारा 10 वीं व 12 वीं कक्षा में दाखिला ना करने की जांच करवाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई और इनको लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

जिला प्रधान दलबीर पंघाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि हसला सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर प्रयासरत है और इसको लेकर लगातार कार्य कर रहा है। इस कार्य में सरकार व प्रशासन भी उनका सहयोग करे और इन मांगों को पूरा करे। अंग्रेजी की प्रवक्ता स्वराज ने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम लागू करने को लेकर सुझाव दिए। बैठक में सभी प्राध्याकों ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। हसला के जिला प्रैस प्रवक्ता राजकुमार श्योराण ने बताया कि बैठक में भगवानदत्त, राजेंद्र जाखड़, शमशेर नहला, प्रवीण आदि रहे।

ऑनलाइन तबादला नीति से शिक्षकों को मिली राहत
हिसार | गांव सातरोड खास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार के उद्घाटन में शनिवार को सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा काफी बड़े स्तर पर परिवर्तन किए जा रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल उपलब्ध करवाने तथा शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में पिछले साढ़े तीन साल के दौरान करवाए गए महत्वपूर्ण कार्यों की गवाह प्रदेश की ढाई करोड़ जनता है। इस अवसर पर दिल्ली से आए न्यायाधीश उमेद सिंह ग्रेवाल उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की संख्या किसी भी विभाग के कर्मचारियों से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...