पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जलभराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए प्रशासन : कमला बंसल

जलभराव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए प्रशासन : कमला बंसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के वार्ड-2 से पार्षद कमला बंसल ने वार्ड में कई स्थानों पर बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन ने वार्ड में जलभराव की परेशानी को दूर करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले नाले व नालियां साफ किए जाने हैं। इसलिए उनकी प्रशासन से मांग है कि वार्ड नंबर 2 में आने वाले क्षेत्रों में भी नाले व नालियों को साफ करवाया जाए। उन्होंने बताया कि वार्ड में शामिल सेक्टर 14 में जो बरसाती नाला बना है उसकी आज तक सफाई नहीं हुई है। इसके चलते बरसात में यह नाला ओवर फ्लो हो जाता है और सेक्टर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और खाली प्लाटों में पानी खड़ा हो जाता है, जिसके कारण यहां के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी नालों व नालियों की सफाई सही तरीके से करवाई जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाए।

खबरें और भी हैं...