पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 अप्रैल को मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने ग्राम स्वराज अभियान के एक हिस्से के रूप में उज्ज्वला दिवस के रूप में 20 अप्रैल को मनाने का फैसला किया है। पैट्रोलियम मंत्रालय के आदेशानुसार 20 अप्रैल का दिन ‘उज्ज्वला दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत पूरे देश में 15000 एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में पैट्रोलियम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, सभी तेल कंपनियों के अधिकारी, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम एवं गेल के वरिष्ठ अधिकारी देश के विभिन्न भागों में, इस दिन इन एलपीजी पंचायतों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...