बास स्कूल के सोमदत्त और बालसमंद की पूजा जाएंगे जापान
एशियन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों को चयन जापान जाने के लिए हुआ है। जापान गए प्रदेश भर से चयनित 6 विद्यार्थियों में हिसार के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालसमंद की 11वीं कक्षा की पूजा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास में 11वीं के छात्र सोमदत्त शामिल हैं। 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर दोनों ने प्रोग्राम के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। ये एक सप्ताह तक जापान में रहेंगे।
बास का रहने वाला सोमदत्त साधारण किसान परिवार से है । शिक्षक अजय सिंह ने बताया कि मां के देहांत के बाद सोमदत्त पर घर की जिम्मेदारी भी रहती है। बावजूद इसके वो पढ़ाई में होनहार है। उधर पूजा एक शिक्षित परिवार से संबंध रखती है। अनुशासन व पढ़ाई में वो स्कूल की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है।
इन विद्यार्थियों का चयन
हिसार - पूजा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालसमंद आैर सोमदत्त, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास।
फरीदाबाद - आनंद कुमार, जीएम एसएसएस फरीदाबाद।
गुरुग्राम - ज्योति, तरुण और मानसी, राजकीय एम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
टूर में ये जानेंगे
विद्यार्थी साइंस व प्रौद्योगिकी में अनुभव साझा करेंगे।
साइंस म्यूजियम का भ्रमण करेंगे।
रिसर्च इंस्टीट्यूट का भ्रमण।
सकारात्मक परिणाम आएंगे
ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी दूसरे देशों के बारे में जानेंगे। रिसर्च इंस्टीच्युट के बारे में जानकर रिसर्च में जिज्ञासा बढ़ेगी। कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम आएंगे।’’ -पूर्णिमा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।