गैबीपुर के पास नहर में मिला महिला का शव
हिसार | गैबीपुर गांव के पास नहर में एक महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। यहां चिकित्सकों ने क्षत-विक्षत शव देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। फिलहाल किसी तरह आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि वारिस मिल जाएं।