बच्चों पर पढ़ाई को बलपूर्वक न थोपें,उन्हें प्रेरित करें : डीसी
उपायुक्त को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए स्कूल संचालक।
भास्कर न्यूज| नारनौंद
शिक्षकों को बच्चों पर कोई भी बात बलपूर्वक न थोपने, बल्कि बच्चों की नब्ज पहचान कर उनकी प्रतिभा अनुसार उसी प्रकार की शिक्षा का प्रबंध कर उन्हें प्रेरित करना चाहिए। यह बात डीसी अशोक मीणा ने गांव राखी खास में स्थित सूर्योदय स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से सांस्कृतिक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के पूर्व छात्र जानू राखी ने हे मेरी लाडों तेरे बिना सूना यो संसार नामक गाने पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा हरियाणवी गाने व नाटकों पर स्कूली बच्चों ने समा बांध कर रख दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सामूहिक रूप से प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ नारनौंद के एसडीएम राजीव अहलावत, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, हिसार के डीईओ बलजीत सिंह सहरावत, बीईओ चंद्रकला, स्कूल संचालक अजमेर नायक, डॉ.जगपाल मलिक, नारनौंद थाना प्रभारी साधूराम, राजबीर शास्त्री, अशोक कुमार, हीरालाल सचिव, हरभगवान सिंह नायक, चंद्रसिंह नायक, एस.एस.गुप्ता, बलजीत पेटवाड़, विक्रम शर्मा, सत्यवान शर्मा, राजेश गौत्तम, जयबीर मास्टर कोथ सहित अन्य निजी स्कूलों के संचालक मौजूद थे।
सूर्योदय स्कूल राखी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह