प्लॉट बेचने के नाम पर 1.70 लाख रुपए हड़पे, विरोध किया तो रास्ते में छेड़छाड़ की
हिसार | सिटी थाना पुलिस ने 12 क्वार्टर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द बोलने पर केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे दयानंद ऋषि विहार काॅलोनी निवासी कृष्ण और मोहल्ला डोगरान निवासी अनिल ने 1.70 लाख रुपए में प्लॉट बेचा था, लेकिन उन्होंने न कार्ड नाम करवाया और न प्लॉट की रजिस्ट्री। ऐसे में उनसे उक्त काम करवाने के लिए कहा तो टालमटोल करने लग गए। ऐसा कई दिन तक चला तो उन्होंने प्लॉट व रुपए देने से साफ इनकार कर दिया था।
आरोप है कि उन दोनों का विरोध किया तो पटाखा फैक्ट्री के पास रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। उसे जातिसूचक शब्द बोले और छेड़छाड़ की। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
42 वर्षीय महिला की शिकायत, दो लोगों पर मामला दर्ज