डीसी ने राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के साथ लगते
डीसी ने राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के साथ लगते स्टॉर्म वाटर एंड डोमेस्टिक सीवरेज डिस्पोजल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्लांट के टैंकों की समुचित सफाई करवाई जाए तथा इसके सभी पंप चालू हालत में रखे जाएं। जो उपकरण खराब हों, उन्हें ठीक करवाया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से पानी की अधिकतम निकासी की जा सके। वहीं, डीसी ने गांव पातन स्थित 15 एमएलडी के एसटीपी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया यहां भिवानी, हांसी व बास के ड्रेन से भी पानी आता है। उन्होंने पातन-टोकस में बनी हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज चैनल नामक ड्रेन का भी दौरा किया। यह बरसाती पानी की निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल है। वहीं ऋषि नगर स्थित स्टॉर्म वाटर प्लांट तथा हरियाणा में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के एसटीपी का निरीक्षण किया। इस प्लांट की कार्यप्रणाली का सेंसर के माध्यम से ऑनलाइन एनालिसिस होता है। शहर में 73 एमएलडी पानी निकासी की क्षमता है जबकि शहर की औसत जरूरत 60 एमएलडी है। इसके बाद उपायुक्त ने बालसमंद ब्रांच पर सातरोड में बने ड्रेन पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां अतिरिक्त बरसाती पानी को बालसमंद ब्रांच में डालने का प्रावधान है।