पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गेहूं खरीद के लिए लगाईं चार एजेंसियां, इस बार ज्यादा होगी गेहूं की आवक

गेहूं खरीद के लिए लगाईं चार एजेंसियां, इस बार ज्यादा होगी गेहूं की आवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |वैसे तो वैशाखी पर गेहूं कटाई शुरू होती है, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले ही नई फसल मंडियों में आने लगी। गेहूं की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसका कारण बिगड़ता मौसम भी बताया जा रहा है। अभी तक गेहूं का रेट प्रति क्विंटल 1675 रुपए है। केंद्र सरकार ने फिलहाल किसी तरह के बोनस की घोषणा नहीं की है।

राजनीतिक दल किसानों के लिए 200 रुपए बोनस की मांग कर रहे हैं। जन चेतना मंच की ओर से अध्यक्ष उमेद लोहान ने उक्त बोनस की मांग करते हुए वैशाखी नहीं मनाई अौर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस बार किसी व्यक्ति विशेष को न देकर अनाज मंडी एसोसिएशन के माध्यम से गेहूं खरीद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...