पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • युवती पर फब्तियां कसने के मामले का केस री ओपन, आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

युवती पर फब्तियां कसने के मामले का केस री-ओपन, आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | न्यू मॉडल टाउन में मारपीट करके कपड़े फाड़ने का केस री-ओपन होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार न सिर्फ पुलिस अधिकारियों बल्कि विधायक से न्याय की गुहार लगा चुका है। महिला का आरोप है कि 14 अप्रैल 2017 को उसकी बेटी कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। रास्ते में युवकों ने उसके ऊपर फब्तियां कसनी शुरू कर दी।

इस पर उसकी बेटी ने विरोध किया था। इसके बाद उस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करके कपड़े फाड़ दिए थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन शांति भंग की कार्रवाई अमल में लाई थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को पुन: शिकायत दी थी। तब जाकर मारपीट, कपड़े फाड़ने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना के तत्कालीन एसएचओ सहित एक डीएसपी ने मामले में भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करते हुए केस को खारिज कर दिया था। इसका पता आरटीआई से मांगी जानकारी में हुआ था। तब वे दोबारा पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। इस मामले की जांच शुरू हुई और केस को री-ओपन किया गया था। करीब चार माह बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने आरोपी नहीं पकड़े।

खबरें और भी हैं...