हिसार | हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन
हिसार | हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो कार्यकारिणी की बैठक 17 अप्रैल मंगलवार को बस स्टैंड परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में होगी। यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि बैठक में यूनियन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। यूनियन के डिपो कमेटी के चुनाव में यूनियन की सदस्यता लेने वाला कर्मचारी ही हिस्से ले सकते हैं।