पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्रश्न पत्र कम पहुंचे तो टीचर्स ने फोटोस्टेट करवा ली परीक्षा, कई स्टूडेंट्स को थमाए एक जैसे ही रोल नंबर

प्रश्न-पत्र कम पहुंचे तो टीचर्स ने फोटोस्टेट करवा ली परीक्षा, कई स्टूडेंट्स को थमाए एक जैसे ही रोल नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम 134ए के तहत रविवार को दाखिले के लिए स्कूलों में हुई परीक्षा में कई खामियां सामने आईं। सुशीला भवन के पास गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 6 के 27 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 12 प्रश्नपत्र पहुंचे। ऐसे में अध्यापकों को फोटोस्टेट करवाकर प्रश्नपत्र बांटने पड़े। जिस कारण परीक्षा अाधा घंटा देरी से शुरू हो पाई। हालांकि इन परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया।

वहीं इसी परीक्षा केंद्र में 7 परीक्षार्थियों के रोल नंबर एक जैसे दिए तो उन्होंने टीचरों काे शिकायत की। अभिभावकों के दखल देने पर अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों के रोल नंबर को ए व बी नाम देकर परीक्षा दिलवाई। आधार कार्ड देखकर बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया गया। कई बच्चे आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचे, जिस कारण रोल नंबर ढूंढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी।

134-ए : 10 परीक्षा केंद्र ही बनाए, जिसके कारण भीड़ होने पर फैली अव्यवस्था

गंगवा के सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान अभिभावकों की भीड़ लगी रही।

गंगवा स्कूल में भीड़ के कारण 15 मिनट लेट शुरू हुई परीक्षा

गंगवा के स्कूल में दूसरी से 5वीं तक और छठी से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए स्कूल की अलग-अलग बिल्डिंग निर्धारित की गई थी। केंद्र के बाहर रोल नंबर की सूची चस्पा की गई। अभिभावकों का कहना था कि परीक्षा केंद्र एक होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। यदि परीक्षा केंद्र और अधिक होते तो उन्हें व बच्चों को परेशानी नहीं होती। सेक्टर 9-11 निवासी सुधीर कुमार, सूर्य नगर निवासी मुरारी लाल, संजू व सीताराम सहित अन्य अभिभावकों ने कहा कि भीड़ के कारण बच्चों को परेशानी हुई। केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। वे अपने बच्चों को रोल नंबर के साथ सीट दिखाने के लिए उनके कमरों तक नहीं जा सके। परीक्षा का समय 9 बजे का था और परीक्षा 9.15 बजे शुरू हुई। कम परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्था भी रही।

प्राइवेट स्कूल संघ का प्रदर्शन 20 को

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों में नियम 134ए के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों के दो लाख से कम आय के फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच कराए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, संरक्षक तेलूराम रामायणवाला, महासचिव अजीत यादव, वरिष्ठ उपप्रधान संजय धतरवाल व जिलाध्यक्ष ईश्वर इन्सां ने अारोप लगाया कि कई अभिभावकों ने अधिकारियों से सांठगांठ करके दो लाख से कम आय के फर्जी प्रमाण पत्र बनवा रखे हैं। उक्त मुद्दों को लेकर संघ ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है। प्राइवेट स्कूलों के हजारों शिक्षक 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे विभिन्न मांगों को लेकर हिसार के क्रांतिमान पार्क में एकत्र होंगे।

प्रश्न-पत्र गुड़गांव में एनसीईआरटी की ओर से भेजे गए थे। इनके लिए 10 अप्रैल की तीन बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या भेजी गई थी। इसी कारण कुछ कक्षाओं के प्रश्न-पत्र कम संख्या में पहुंचे थे। वहीं एक ही रोल नंबर जारी होने का मुख्य कारण एक ही नाम की वजह से हुआ था। बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।

खबरें और भी हैं...