गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग, निकाला कैंडल मार्च
हिसार | शहरवासियों ने एचएयू गेट नंबर 4 से फव्वारा चौक तक जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन में सुनील सिवाच, यशोदीप उर्फ मोनू यादव, संग्राम सिंह, सुधीर गोदारा, नवनीत सहारण ने बताया कि जो बच्ची हवस के भेड़ियों का शिकार हुई है, वह एक इंसान थी। उसकी कोई जात-पात नहीं है। एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
एचएयू गेट नंबर 4 से फव्वारा चौक तक कैंडल मार्च निकालते जनसंगठनों के सदस्य व स्टूडेंट्स और आम लोग ।