खरड़ अलीपुर में अखंड पाठ का भोग
हिसार | स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम खरड़ अलीपुर में सोमवार को श्री श्री 1008 सतगुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद महाराज के समाधि स्थल पर अमृतमयी वाणी के अखंड पाठ का संपूर्ण भोग महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने साध संगत की उपस्थिति में लगाया। प्रवचन करते हुए बताया कि गुरु द्वारा बोला गया वाक्य एक विशेष मंत्र होता है, जिसे हम जीवन में पूरी तरह आत्मसात करें तो गुरु कृपा के पात्र बन सकते हैं। गुरु के चरणों की पूजा ही सर्वश्रेष्ठ पूजा होती है। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी ब्रह्मानंद, अमरिकदास, जयबीर सिहाग, रणधीर सिंह सिहाग, मनजीत कादयान, प्रतापसिंह सहरावत उपस्थित थे।