श्री राधे कृष्णा बड़ा मंदिर में सोमवती अमावस्या पर भंडारे का प्रसाद वितरित
हिसार | खजांचियन बाजार स्थित श्री राधे कृष्णा बड़ा मंदिर में मासिक अमावस्या के भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अमावस्या के दिन पूजा, जप, दान कर पितरों के निमित किया गया। श्री राधे कृष्णा बड़ा मंदिर भंडारे में समोसे, लड्डू-जलेबी व बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सज्जन सैनी, आशीष सर्राफ, विनय दिल्लीवान, पंकज भरद्वाज, नरेश गुप्ता, योगेश, प्रदीप गुप्ता, अंजनी, सन्नी, सुनील दत्त, गुल्लर, कालू, चंदन, विकास, रजत, चंद्रप्रकाश, राजेश , नीरज अग्रवाल, सतीश बागड़ी व भारतभूषण आदि उपस्थित थे।