पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सिल्वर मेडल विजेता पूजा ढांडा का बुडाना में होगा स्वागत

सिल्वर मेडल विजेता पूजा ढांडा का बुडाना में होगा स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता पूजा ढांडा मंगलवार को स्वदेश लौटेंगी। पूजा के स्वागत में उनके पैतृक गांव बुडाना में सम्मान समारोह रखा गया है।

पूजा का ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ रोड शो के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। बुडाना के सरपंच रणबीर सिंह ढांडा ने बताया कि पूजा का कॉमनवेल्थ में मेडल जीतना पूरे गांव के लिए गौरव की बात है। पूजा ढांडा मंगलवार छह बजे स्वदेश लौटेंगी। मुंढाल से पूजा का विजयी जुलूस निकाला जाएगा। मोटरसाइकिल व गाड़ियों के जत्थे के साथ यह विजयी जुलूस दोपहर 12 बजे बास और दोपहर दो बजे पेटवाड़ पहुंचेगा। जहां जगह-जगह पर पूजा का फूल मालाओं व आशीर्वाद के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह रोड शो शाम चार बजे गांव बुडाना पहुंचेगा, जहां अखाड़ा मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसलिए ग्राम पंचायत पूजा के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पूजा ढांडा के पिता अजमेर ढांडा ने बताया कि पूजा एक लंबे अरसे के बाद गांव बुडाना आ रही है। पैतृक गांव होने के नाते पूजा की भी इच्छा थी कि वह कॉमनवेल्थ में जीत के बाद सबसे पहले अपने गांव जाए।

खबरें और भी हैं...