पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • शहर में सड़क निर्माण में रेती की बजाय हो रहा बालू का इस्तेमाल

शहर में सड़क निर्माण में रेती की बजाय हो रहा बालू का इस्तेमाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में सड़कों की क्वालिटी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सीएम के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ की हिदायत के बाद भी कई खामियां सामने आ रही हैं। निरीक्षण के दौरान सेठ ने सड़कों का लेवल, सामग्री की क्वालिटी व रेत के संबंध में अधिकारियों को जो हिदायतें दीं, उन पर करीब 4 माह का समय बीतने के बाद भी अमल नहीं दिखा तो शुक्रवार को विशाल सेठ ने निगम व पीडब्लूडी अधिकारियों से जवाब तलब किए थे। साथ ही नियम के मुताबिक काम पूरा न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

वहीं निगम अफसरों ने सोमवार को ठेकेदारों की मीटिंग बुलाई। निगम सभागार में एसई रामजीलाल की अध्यक्षता में बैठक में एक्सईएन विवेक गिल व उनकी टेक्निकल टीम सहित करीब 12 ठेकेदार मौजूद रहे। इसमें सभी हिदायतें पूरी करने को कहा। इस दौरान कई ठेकेदारों ने कहा कि पहले किए कार्य में अब परिवर्तन नहीं हो सकता है। नए कार्यों में आदेश की पालना की जाएगी।

नगर निगम के सभागार में ठेकेदारों के साथ मीटिंग करते निगम अधिकारी।

सड़क पर कम मिले थे पत्थर

थर्ड पार्टी व मॉनिटरिंग करने वाले निगम अफसरों की सीएम के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि आपकी सड़कों में पत्थर कम हैं। उन्होंने कैमरी रोड पर पेटी भरवाई तो वहां पत्थर कम निकला। सेठ ने रात को भी सड़कों का निरीक्षण किया। चिकनी मिट्टी डालने पर अधिकारियों की क्लास लगाते हुए सेठ ने उन्हें सड़कों के निर्माण में क्वालिटी में सुधार के आदेश दिए थे। साथ ही अधिकारियों को सैंड की परिभाषा समझाई थी।

निगम अधिकारियों ने दी ठेकेदारों को हिदायत

अफसरों ने सड़क निर्माण में जमुना सैंड प्रयोग सहित कई बातें कही है। ठेकेदारों ने कहा कि 25 अप्रैल के बाद जो नए काम होंगे उन पर ही आदेश माने जाएंगे। पुराने चलते कार्य पर नहीं। वे पहले के नियमानुसार ही पूरे किए जाएंगे।’’ -हरज्ञान ख्यालिया, प्रधान, दा नगर निगम कांट्रैक्टर एसोसिएशन हिसार।

सड़क निर्माण में जमुना सैंड डालें।

टाइलें ट्राॅली से सीधे सड़क पर डालने की बजाय मजदूर से उतरवाएं, ताकि उनके कोने ठीक रहें।

लाल क्रेशर डालने सहित कई हिदायतें दीं।

सड़कें बेहतर बन रही है। उसकी क्वालिटी में और भी सुधार हो व लेवल को देखते हुए ठेकेदारों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।’’ -रामजीलाल, एसई, नगर निगम हिसार।

यह टेक्नीकल मामला है। इसमें मेरा रोल नहीं है। कोई गलत करेगा तो कार्रवाई जरुरी होगी।’’ -डाॅ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।

निगम अफसरों को सीएम के टेक्निकल एडवाइजर ने दी कार्रवाई की चेतावनी

इधर.... हेतराम कॉलोनी की सड़क का दोबारा होगा निर्माण

विशाल सेठ ने जमुना रेती की परिभाषा समझाते हुए अधिकारियों को कहा था कि बालू इज नॉट सैंड। उधर शहर के हेतराम काॅलोनी में बालू मिट्टी डालकर सड़क बनाई जा रही थी, लेवल को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। ऐसे में अब हेतराम काॅलोनी की सड़क की टाइलें उखाड़कर फिर से लगाई जाएंगी। ठेकेदार प्रतिनिधि मुकेश बंसल ने कहा कि लोगों की डिमांड पर अधिकारियों के कहने अनुसार सड़क फिर से बनेगी।

फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...