पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बड़वाली ढाणी में आढ़ती के घर पर किया पथराव

बड़वाली ढाणी में आढ़ती के घर पर किया पथराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | बड़वाली ढाणी में आढ़ती राजेंद्र सैनी के आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस दौरान खिड़की का शीशा टूटकर उनके पिता को जा लगा। युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। जब लोग इकट्ठे हुए तो सभी वहां से भाग गए। इस संबंध में आढ़ती ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। वहीं, मामले की जांच करते हुए कुछ हमलावरों को पकड़ लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती राजेंद्र सैनी ने बताया कि उसके भाई का दोस्त विशाल है। इसके साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि युवक नशेड़ी हैं। सैनी ने बताया कि विवाद के चलते युवक आए और उन्होंने हमला कर दिया। पहले पथराव किया और फिर घर में घुसकर उत्पात मचाया। इस दौरान बैठक में सो रहे पिता के कांच लग गया था। शोर सुनकर वे बाहर आए तो उन्होंने भी बरामदे में रखीं लाठियां उठा लीं। वहीं, पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। उन्हें देखकर सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने हमलावरों की पहचान करते तीन को काबू किया है।

हमले के तीन आरोपियों को पकड़ा

खबरें और भी हैं...