पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • खोखा में फौजी के आवास से पिस्तौल व कैश गायब, गहने व कारतूस छोड़ गए चोर

खोखा में फौजी के आवास से पिस्तौल व कैश गायब, गहने व कारतूस छोड़ गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| खोखा गांव में फौजी अाजाद सिंह के बंद आवास में सेंधमारी करके चोरों ने पिस्तौल और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन आभूषण, कारतूस व मैग्जीन छोड़ गए। ऐसे में पुलिस को मामला संदेहास्पद लग रहा है, जिसके कारण परिवार को अपने स्तर पर भी परिजनों से पूछने बारे कहा गया है। हालांकि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुआयना किया।

जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि घटना के दौरान फौजी आजाद सिंह पंजाब में तैनात थे, जबकि उनकी प|ी मायके में गई थी। सोमवार को परिवार के सदस्य घर लौटे तो पिस्तौल व नकदी चोरी होने की बात कही। हालांकि यह मामला संदेहास्पद है। अभी स्पष्ट नहीं है कि चोरी हुई है या नहीं। किसी ने घर में घुसकर करीब पांच-छह हजार रुपए और पिस्तौल चोरी कर ली लेकिन कीमती सामान और आभूषण नहीं चुराए। यहां तक कि कारतूस व मैग्जीन भी कमरे में मिली है। ऐसे में कोई चोरी के इरादे से आता तो सभी सामान पर हाथ साफ करता।

खबरें और भी हैं...