जीजेयू में 4.73 करोड़ से भूकंप प्रतिरोधी कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर तैयार
हिसार | जीजेयू के दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर की नई इमारत बनकर तैयार हो गई है। इस इमारत का उद्घाटन 17 अप्रैल को नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर डाॅ. विजय भटकर, पदमभूषण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार करेंगे। विश्वविद्यालय के अधीक्षक अभियंता अशोक अहलावत ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एंड इंफोर्मेटिक्स सेंटर की नई इमारत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें इंटरनेट लैब, नेटवर्किंग/सीसीटीवी/सर्वर लैब, तीन कंप्यूटर लैब, हार्डवेयर रिपेयर लैब, स्किल डिवेलपमेंट लैब तथा लिफ्ट की सुविधा है। सेंटर की इमारत के निर्माण में लगभग 473 लाख की लागत आई है। यह तिमंजिल इमारत 2253 वर्गमीटर में फैली है। इसमें ऊर्जा कुशल लाइटिंग, पृथ्वी भूकंप प्रतिरोधी प्रणाली, विशाल प्ररिदृश्य क्षेत्र, वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रावधान तथा दोहरी पाइपलाइन प्रणाली का प्रावधान किया गया है।