जन परिवाद समिति की बैठक 23 अप्रैल को
हिसार | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा नवीकरणीय ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल 23 अप्रैल को जन-परिवाद समिति की बैठक लेंगे। वह बैठक में आई शिकायतों के समाधान के बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि राज्य मंत्री 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में जन परिवाद समिति की बैठक लेंगे।