डॉ. भीमराव अाम्बेडकर का जन्मोत्सव समारोह उकलाना में आज
उकलाना मंडी | डॉ.भीमराव अाम्बेडकर कल्याणकारी सभा उकलाना के तत्वावधान में 17 अप्रैल मंगलवार को भारत र| डॉ.भीमराव अाम्बेडकर का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन करेगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हिसार अशोक कुमार मीणा शिरकत करेंगे और समारोह की अध्यक्षता फतेहाबाद जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईन होशियार सिंह सेलवाल करेंगे। यह जानकारी सतबीर भेरियां ने दी।